पांवटा साहिब :— गुरू की नगरी पांवटा अपराधियो के लिये शरण स्थली बन गया है। यहां आए दिन बाहरी राज्य के लोग बिना अनुमति और बिना पुलिस वैरीफिकेशन के अतिक्रमण कर रहे है और नगर पालिका के नये अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की चुप्पी इस बात का द्योतक है कि कही मिली भगत तो नही। आखिर यह सवाल आम जन मानस के दिलो दिमाग में चक्कर काट रहा है।
बताते चले कि शहर में बाल्मीकी चौक से लेकर वाई प्वाइंट पर इस कदर अतिक्रमण हो चुका है और वह भी लोनिवि की जमीन पर देर सांय पैदल चलने वालो को जगह तक नही है और आए दिन दुर्घटनाऐ हो रही है अभी हाल ही में एक पैदल चलने वाले व्यक्ति की मौत का मामला भी सामने आया था।
वही दूसरी ओर हैरत की बात यह है कि निजी जमीन मालिक लाखो रूपये का किराया वसूल लोनिवि की जमीन पर अतिक्रमण करवा रहा है जिससे आम जन मानस परेशान है पैदल चलने तक की सुविधा नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नही करवा पा रहे है। जिससे इनकी सच्चाई और ईमानदारी पर सवालिया निशान खडे हो गये है।
इधर वाल्मीकी चौक से लेकर वाई प्वाइंट तक लोनिवि की कुल जमीन पर अतिक्रमण होने के बाद बाहरी राज्य के लोगो ने बागरन रोड पर अतिक्रमण शुरू कर दिया है। जो कि प्रत्यक्ष तौर पर देखा जा सकता है।
खास बात यह भी है कि ना तो पुलिस वैरीफिकेशन है और ना ही स्वास्थ्य विभाग से खाने पीने की दुकानो की कोई अनुमति लोगो को क्या खिला रहे है यह भी कुछ पता नही वही नारियल पानी वाले भी इस रोड अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है साथ ही यह भी बताते चले कि नारियल पानी वालो में भी ठेकेदारी चल रही है एवं बाहरी राज्य के बिरियानी वाले भी शहर के कई इलाको में दिखाई दे रहे है।
और शहर में बढते अपराधो, चोरी चकारी, आदि आदि केि लिये जिम्मेवार कौन है यह सवाल भी बुद्धिजीवियो के माथे पर चिन्ता की लकीरे पैदा कर रहा है।
