पांवटा साहिब :— शहर में विद्युत कटो से आम जन मानस त्राहि त्राहि कर उठा है। इस मुद्दे को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन चौ सुखराम की अगुवाई में किया। भाजपाईयो ने लोनिवि के विश्राम ग्रह से प्रदर्शन कर एसडीएम पांवटा की मार्फत एक ज्ञापन भी पेश किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक चौ0 सुखराम ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा किपाँवटा साहिब की जनता को लगातार हो रही बिजली कटौती से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता, किसानों, दुकानदारों एवं उद्योगों की इस गंभीर समस्या को लेकर विधानसभा में प्रश्न उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था।
विधानसभा में मिले विभागीय जवाब के अनुसार 458 घंटे 22 मिनट तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जो बिजली व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।
जनता की इसी परेशानी को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज करवाऐगे और शीघ्र समाधान की मांग करेगे। साथ ही जनता के मुद्दो को लगातार और इसी प्रकार आवाज बुलन्द की जाऐगी।
खास बात यह देखी गयी कि जैसे ही भाजपाईयो ने प्रदर्शन शुरू किया उसके थोडी ही देर बाद 132 केवीए से बत्ती गुल हो गयी और एसडीओ बिजली विभाग ने जनता को बताया कि 132 में कोई समस्या है अत तीन से चार घन्टे के लिये विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
आखिर दोषी कौन:— शहर में दिन प्रतिदिन बिजली अव्यवस्था और कुव्यवस्था को देखते हुए जो ट्रान्सफर्मर और उपकरण फर्जी बिल बना बना कर ठेकेदारो द्वारा लगाए गये है सभी ठेकेदार मोटी चांदी कूट कर मंहगी गाडियो में घूम रहे है और आम जन मानस परेशान हो रहा है वही इस पूरे प्रकरण में विद्युत विभाग के भ्रष्ट अधिकारियो की मिली भगत है। ऐसे कई ठेकेदार है जिन पर कभी साइकिल भी नही होती थी आज बडे लग्जीरियस वाहनो में घूम रहे है। दोषी ठेकेदार या अधिकारी फैसला जनता के हाथ में है।
