पीएनएन ब्रेकिंग — प्रदेश की बदहाली पर भाजपा का हल्लाबोल। सडको पर नारेबाजी।

पांवटा साहिब — भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा0 राजीब बिन्दल की अगुवाई में माजरा शिवमन्दिर सेप्रदेश की बदहाली को देखते हुए सैकडो की संख्या में भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारियो व सदस्यो ने सडकपर उतर कर जोरदार नारेवाजी की।

बताते चले कि आज स्व0 अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद भाजपाईयो का गुस्सा सातवे आसमान पर था और सडको की बदहाली के साथ साथ प्रदेशभर की बदहाली पर भाजपा के लोगो ने जोरदार जुलूस निकाला और हाथो में तख्तियां लेकर कई किलोमीटर तक महिलाओ ने प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू की सरकार को ” हाय सुखुआ तेरा स्यापा पै गया” के नारेबाजी से समूचा शहर गुंजायमान कर दिया। जिस प्रकार की तख्तियां हाथो में थी उनमें से बिजली दरो में वृद्धि, स्कूलो में ताले,सडको की खस्ता हाल, तहसीलो में ताले, आदि आदि ताले वाली सरकार और मित्रो की सरकार जिसने युवाओ व महिलाओ के साथ धोखेबाजी कर सत्ता हथियाई आदि आदि स्लोगन शामिल थे। साथ ही इसी तर्ज पर सभी कार्यकर्ता नारेवाजी भी कर करते हुए कई किलोमीटर तक जोरदार प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनियां गान्धी द्वारा वन्दे मातरम् किए जाने पर भाजयुमो के कार्यर्ताओ ने आपातकालीन बैठक का आयोजन वार्ड नम्बर 13 के पार्षद कुलदीप चौधरी के घर बैठक आहूत की और सोनियां गान्धी के कृत्य पर रोष प्रकट किया

डा0 राजीव बिन्दल ने बताया कि सोनियां गान्धी द्वारा किए गये कृत्य को लेकर भाजयुमो संकेतात्मक केण्डल मार्च निकालने की तैयारियां में जुट गए और राहुल गान्धी की दोहरी नागरिकता वाले सवाल पर वे गोलमोल जवाब दे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *