पीएनएन ब्रेकिंग :— ……. जो वादा किया वो निभाना पड़ैगा। एसडीएम की मार्फत भेजा ज्ञापन।

पांवटा साहिब — सोशल मीडिया पर अधिकांशतया हिमाचल और हिमाचलियो के हितो की बात करने वाले, व्यान देने वाले स्व0 राजा वीरभद्र सिंह के सपूत वर्तमान लोनि मत्री एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य को श्री पांवटा साहिब विकास मंत्र के फाउण्डर ज्ञान सिंह चौहान ने अपनी टीम सहित एक ज्ञापन भेजा है जिसमें विक्रमादित्य सिंह को याद करवाया गया है कि गत वर्ष पांवटा साहिब प्रवास के दौरान जो जो घोषणाऐ की थी वह पूरी नही हुई है। और वर्तमान में पांवटा साहिब की दयनीय स्थिति बनी हुई है। बीते चार वर्षो में एक भी सडक नही बनी सडकेा में बेतहाशा खड्डे पडे हुए है। आम जन परेशान है। आम नागरिक की परेशानियो को देखते हुए श्री पांवटा साहिब विकास मंत्र ने कम से कम ज्ञापन सौप अपनी मांग रखी है और विक्रमादित्य सिंह को याद करवाया है। हालांकि यह कार्य भाजपा को अपनी प्रतिपक्ष की भूमिका निभाते हुए करना चाहिए था किन्तु युवा मोर्चा द्वारा मात्र और मात्र एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने कर्तव्यो से निर्वहन से इतिश्री कर ली और विधायक का स्वास्थ्य ठीक नही है।

अब वह दिन भी दूर नही है जब आम जन सडको पर उतर सडक की बदहाली को लेकर सरकार को घेरेगा। हां इतना जरूर देखने को मिल जाता है कभी कभार कि लोनिवि के कर्मचारी सडको पर खड्डे भरने के लिये ​बारिश से एक दो दिन पहले मिट्टी डालते जरूर मिल जाते है। सरकार की इस प्रकार की मानसिकता को देखते हुए शहरभर में आम इंसा के दिल में आक्रोश पनप रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *