पांवटा साहिब — नगर पालिका के प्रांगण मे आज सुबह दस बजे से ही लोगो का एवं भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओ का हुज्जूम एकत्र होनाशुरू हो गया था । हालांकि सर्व विदित था कि भाजपा ही काबिज होनी है। जैसे कि समीकरण बन रहे थे हर इंसां की जुबां पर चहूंओर चर्चा थी। और अन्ततोगत्वा वही हुआ जो सर्व विदित था। निर्मल कौर दूसरी मर्तबा चेयरपर्सन चुनी गयी और इन्दरजीत सिंह मिक्का उप प्रधान चुने गये। दोनो ही प्रबल दावेदारो के समर्थको का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था ढोल नगाडो की ध्वनि में सर्वप्रथम गीता भवन में माथा टेका और फिर गुरूद्वारा साहिब मे जाकर माथा टेका।
घोषणा देरी पर नारेबाजी :— जिस प्रकार तय समय में प्रधान और उप प्रधान की घोषणा होनी थी उस कार्यप्रणाली में देरी होने पर भीड आग बबूला हो गयी इधर भयंकर गर्मी दूसरी ओर लोगो का गुस्सा सातवे आसमान पर था तो लोगो ने ईओ के खिलाफ नारेवाजी कर डाली।
इधर एसडीएम ने बताया कि देरी का कारण कुछ नही था जो भी कानूनी संवत प्रक्रिया थी उसे अपनाया गया और दूसरे पक्ष की ओर किसी ने नामांकन नही भरा जो समय सीमा थी उसी समय कानूनी प्रक्रिया और नियमो को ध्यान में रखकर प्रक्रिया पूरी की गयी जिसमें थोडा समय लगता है।
इधर चुनाव के इस सेमी फाइनल के परिणाम देख भाजपा कार्यकर्ताओ में जोश उल्लास और उमंग देखा जा रहा है। बीते दो रोज पहले ही भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी सादगीपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनावी सेमीफाइनल मे खास बात यह भी देखने को मिली कि चौ0 सुखराम के अस्वस्थ होने के बावजूद भी अधिकांशतया आयोजनो में भाग लेते दिखे और खासकर उनकी बेटी नवनीत कौर भी पिताश्री के साथ कदम से कदम मिलाकर मैदान में उतर चुकी है।
