पीएनएन ब्रेकिंग :— भई काम बोलता है। शिवानी वर्मा फिर बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा।

This news is sponsored by Dher Jewellers, mohan murga, sasrddarji mutton wale, cheap cloth house, bhatia tent, himachal institute of dental science, himachal ionstitute of nursing, laborate,

पांवटा साहिब :— भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ और निष्ठावान महिला कार्यकर्ता ने एक बार फिर महिला मोर्चा की कमान सम्हाल ली है। प्रदेश कार्यकारिणी ने दो साल बाद फिर से शिवानी वर्मा पर ही विश्वास जताया है।

आज भाजपा कार्यालय द्वारा जारी सूची में महिला मोर्चा जिला सिरमौर की जिम्मेवारी शिवानी वर्मा को दी गयी है। जिससे क्षेत्र की महिलाओ में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

बताते चले कि संगठन में शिवानी वर्मा एक शिक्षित महिला है जो कि साधारण परिवार की होने के बावजूद भी राजनीति में अपनी निष्ठा, लगन और कर्मठता की पर्याय है जिसके फलस्वरूप संगठन को एक बार पुन: शिवानी वर्मा पर ही विश्वास जताना पडा है।

इतना ही उनके मधुर व्यवहार सांमन्जस्य मीडिया प्रेम और पार्टी के प्रति निष्ठा और काम के प्रति कर्मठता व लगन भी एक कारण रहा है जिसके कारण पार्टी ने पुन: विचार विर्मश किया और लम्बी चर्चा के बाद शिवानी वर्मा का नाम सामने आया।

यह भी बताते चले कि कोरोना काल में शिवानी वर्मा ने समाज के प्रति जो जिम्मेवारी निभाई वह भी नही भुलाई जा सकती। समूचे इलाके के गांव गांव में महिलाओ को एकत्र कर घर घर मास्क वितरित भी किए थे और स्वयं भी मास्क बनाकर महिलाओ का समूह बनाकर वितरित किए जिसके साक्ष्य आज भी मौजूद है।

इतना ही नही विधानसभाई चुनावो मे भी शिवानी वर्मा व उनकी टीम ने पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए विकट से विकट परिस्थितियो मे भी चौ0 सुखराम के साथ मिलकर सीट झटकने में भी कोई कोर कसर नही छोडी।

और यदि उनकी शिक्षा दीक्षा की बात करे तो वे बीए, बीएड एम एड व स्नातकोत्तर में दो बार इतिहास और हिन्दी में एम ए कर चुकी है। डिग्री कालेज में बतौर शिक्षक भी रह चुकी है। उसके बाद घर ग्रहस्ती भी कुशल तरीके से चलाने और बच्चो को उच्च शिक्षा दिलाने में भी कोई कोर कसन नही छोडी। शिक्षा दीक्षा के साथ साथ एक कुशल ग्रहणी की भी भूमिका निभाने में भी अव्वल ही है। तथा राजनीति में मान प्रतिष्ठा मर्यादाओ का विशेष ध्यान रखने वाली तथा सभी को संगठनात्मक रूप से साथ लेकर चलने वाली कला में भी माहिर मानी जाती रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *