पीएनएन ब्रेकिंग :— अवाम की आवाज़ बने संयम गुप्ता। पुलिस को दिखाया आईना।

पांवटा साहिब :— शनिवार देर रात उस समय हडकम्प मच गया जब एक अनियंत्रित डम्पर द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान संयम गुप्ता को कुचलने का प्रयास किया गया। हालांकि वे बाल बाल बच गये किन्तु संयम गुप्ता ने सभी डम्परो को रोक जोरदार प्रदर्शन करने के साथ साथ पुलिस कर्मियो के सामने ही पुलिस प्रशासन हाय थू के नारे तक लगवा डाले। इसी दौरान विश्वकर्माचौक से लेकर बातापु​ल तक लम्बा जाम लग गया।अन्ततोगत्वा डीएसपी पांवटा ने मौका पर पहुच कर जाम खुलवाया और आक्रोशित भीड को शान्त करने के साथ साथ कानूनी कार्यवाही भी अमल में लाई

संयम गुप्ता सहित शहर की अवाम की एक ही आवाज हेै कि डम्परो द्वारा मचाए जाने वाले ताण्डव पर लगाम लगाई जाय जिसमें कि पुलिस प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन, वन विभाग व अन्य सभी सम्बन्धित विभागो की नाकामी जग जाहिर हो चुकी। स्थानीय आम नागरिक दस बजे बाद किसी भी सूरत में घर से बाहर नही निकल सकता इस प्रकार का ताण्डव सडको पर हो रहा होता है। स्थिति तो यहां तक बन चुकी है कि स्थानीय लोगो ने अपने सम्बन्धियो रिश्तेदारो मित्रगणो जो कि पडोसी राज्यो में रहते है रात में शहर मे आने से मना तक कर दिया है कि देर रात्रि में मत आना अन्यथा कई घन्टो जाम में फसे रह सकते हो।

यह स्थिति पहली मर्तबा नही बनी है इससे पूर्व भी शहर में दर्जनो हादसे और मौते हो चुकी है किन्तु प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्यवाही अमल में नही लाई गयी है और ना ही कोई योजना बनाई गयी है। देवीनगर व आस पास के इलाको में देर रात्रि में लोग अपने आपको लाक डाउन की स्थिति में समझते है। लोगो को रहना दूभर हो गया है साथ साथ डम्परो से मचने वाले शेार से लोगो को जीना भी दूभर हो गया है।

और यदि यही स्थिति रही तो वह दिन दूर नही जब आम जन मानस सडको पर उतर कर ताण्डव तो करेगा ही साथ ही प्रशासनिक अधिकारियो की नीदे भी हराम कर सकती है यही जनता। जो भी हुआ जनता के हक हकूक के​ लिये खडे संयम गुप्ता की सर्वस्व तारीफ हो रही है कि पार्टी लाइन से अलग हट संयम गुप्ता आम जन मानस की आवाज बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *