पांवटा साहिब — चुनावी प्रचार का दूसरा दौर आरम्भ हो चुका है। इस दौर में वार्ड नम्बर 13 के जुझारू प्रत्याषी कुलदीप चौधरी चुनाव प्रचार मे लगातार और दिन प्रतिदिन शिखर की ओर अग्रसर हो रहे है। आज मंगलवार को उन्होने घर घर अपने पक्ष में मतदान करने की गुजारिश की उनके साथ जो वार्ड के लोगो का, युवाओ का महिलाओ का जो हुज्जूम देखने को मिला ओर जो उर्जा लोगो में देखने को मिली वह वास्तव में काबिले तारीफ थी।
बताते चले कि कुलदीप चौधरी बहुत ही खुश मिजाज और मिलनसार युवा है किन्तु उनके साथ जो धोखे बाजी हुई उससे कुलदीप चौधरी क्या वार्ड के अधिकांशतया लोगो के तन बदन मे आग लग गयी और उसी बात का बदला लेने के लिये कुलदीप चौधरी को गांव के ही लोगो ने मैदान में उतार दिया।
यह भी बताते चले कि आपसी सहमति के समय चुनाव प्रक्रिया अपनाई गयी थी जिसमे कुलदीप चौ0 के पक्ष में 167 मत पडे थे जब कि अन्य प्रतिभागी के पक्ष में मात्र 7 मत पडे थे और भाजपा ने रायता फैलाते हुए 7 मत वाले प्रत्याषी को अपना समर्थन दे डाला था जिसकी चिंगारी ऐसी भडकी कि जिसने समूची बिरादरी को ही हिला डाला और कुलदीप चौधरी को चुनावी रण में उतार दिया।
पहले ही दिन से लगातार कुलदीप चौधरी का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ रहा है और वे जीत के मुहाने पर आकर बैठ गए है।
