पांवटा साहिब :— वार्ड नम्बर 13 — हीरपुर के लाढला बेटे कुलदीप चौधरी के साथ हुए अन्याय और घोर अपमान को वार्ड नम्बर 13 की महिलाओ का पारा सातवे आसमान पर है। और इस का बदला महिलाए भारी मतो से अपने बेटे सिर पर ताज पहनाने का मन बना चुकी है। महिलाओ की संख्या ने आज पांवटा साहिब में प्रदर्शन कर आम जन मानस तक एक सन्देश तो दे दिया कि नारी शक्ति कुलदीप के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खडी है और अपने इस लाल के अपमान का घूटतो पी लिया किन्तु आगामी 17 मई को इसका हिसाब किताव व्याज समेत वापस किया जाऐगा।
अभी अभी थोडी ही देर पहले हीरपुर में महिलाओ के कई ग्रुप देखे गये जो कि घर घर जाकर प्रचार और प्रसार कर रहे थे पीएनएन की टीम भी मौजूद थी और लगातार हीरपुर से फोन भी आए कि आप खुद अपनी आखो से देख लो कि महिलाओ में कितना गुस्सा है।
पितामह की टीम जब मौका पर पहूंची तो महिलाओ के पांच समूह देखे गये जो अलग अलग जाकर प्रचार प्रसार में जुटे हुए थे जिससे सहज ही अन्दाजा लगाया जा सकता था कि वार्ड की स्थिति एक तरफा है और महिलाओ में क्रोध है।
