पीएनएन ब्रेकिंग — दु:खद । शहर के प्रमुख व्यवसाई की सडक दुर्घटना में आकस्मिक मौत।

पांवटा साहिब :— शहर के लिये दु:खद खबर है। मुख्य बाजार के प्रमुख व्यवसाई दिनेश खुराना की एक सडक हादसे में आकस्मिक मौत की सूचना है। वे देहरादून हाई वे पर अनायास सडक दुर्घटना का शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि वे सडक किनारे अपनी गाडी खडी कर किसी से दूसरी ओर किसी मिलने वाले से मिलन के लिये जा रहे थे कि अनायास दूसरी ओर आने वाले तेज रफ्तार वाहन ने उनको जोर दार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौका पर ही मौत हो गयी। और दूसरे साथी जो सडक ​के दूसरी ओरसे आ रहा था उसकी टांग टूट जाना बताया जा रहा है।

इस सूचना के बाद से शहर भर में गमगीन माहौल है। अभी हाल ही मेंउनका बेटा जो बैगलोर में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहा है आया था । शहर के मुख्य बाजार में गमगीन मौहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *