पीएनएन ब्रेकिंग :— भावुक हुए समाजसेवी संदीप लोगोवाल। 20 फरवरी से चलायेगे हस्ताक्षर अभियान।

पांवटा साहिब — नर सेवा नारायण सेवा के वाक्य को धरातल पर उतारते हुए शहर के प्रमुख समाजसेवी संदीप लोगोवाल वर्तमान समय में समाजसेवा व जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे है।
अभी कुछ ही दिनो पूर्व उन्होने पडेासी राज्य से वापस आए लोगो पर हर्ष व्यक्त करते एक उद्गार रैली का भी आयोजन किया इससे पूर्व शहर के कई बेसहारा लोगो को मकान भी बनाकर दे चुके है। जिसका पीएनएन को उनके ठोस सूत्रो से पता चला।

अभी अभी थोडी ही देर पहले उन्होने पत्रकार वार्ता भी आयोजित की जिसमें उन्होने खुलासा किया कि देश के राष्ट्पति को उन्होने पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि बाढ में पंजाब के जो लोग पडोसी राज्यो में चले गए थे उन सभी ​की कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए उन्हे वापस देश में लाया जाए।

इसके लिये संदीप लोगो ने एक मुहिम देवभूमि पांवटा साहिब से आरम्भ की है जिसमें आगामी 20 फरवरी को हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाऐगा जो कि गुरूद्वारा श्री पांवटा साहिब शहीद स्मारक सूरजपुर आदि आदि स्थानो पर उनकी टीम हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।

साथ ही उन्होने सभी मीडिया कर्मियो से गुजारिश की कि वे अधिक से अधिक इस अभियान में सहयोग के साथ साथ अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

इस मौके पर उन्होने सभी मीडिया कर्मियो को कलम के सिपाही नामक कलम देकर सम्मानित भी किया

संदीप लोगोवाल के बारे में यदि वर्तमान परिपेक्ष्य में देखा जाए तो वे बेहद ही भावुक, दिलदार, भावनात्मक संवेदनाए रखने वाले व्यक्तित्व उभर कर आम जन मानस के सामने आए है। जिनकी मानवीय संवेदनाओ के एक दो नही कई उदाहरण समाज में देखने को मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *