पांवटा साहिब — दून पहाडी संगठन की एक आवश्यक बैठक बाद दोपहर स्थानीय विश्रामग्रह के प्रांगण में आहूत की गयी जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियो ने सुनिश्चित किया कि आगामी 22 दिसम्बर को नगर पालिका मैदान पांवटा साहिब में दून पहाडी महासम्मेलन का आयोजन किया जाऐगा जिसमें पहाडी क्षेत्र की संस्क्रति के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो की झलक देखने को मिलेगी। यह संगठन पूर्ण रूपेण गैर राजनैतिक होगा। आयोजन में शिलाई क्षेत्र के बलदेव तोमर व हर्ष वर्धन चौहान को भी आमंत्रित किया जाएगा। मंच पर सिर्फ दानी सज्जनो को ही सम्मानित किया जाएगा साथ ही वाई प्वांइंट से लेकर नगर पालिका मेदान तक जातर का आयोजन किया जाएगा जिसमे पहाडी वाद्य यंत्रो की ध्वनि से वातावरण गुंजायमान होगा। साथ ही सभी पहाडी भाई बहिनो को एक साथ संगठित कर अपनी संस्क्रति से अवगत करवाने का प्रयास किया जाएगा तथा एक दूसरे के सुख दुख में भागीदारी निभाने के लिये प्रयास किया जाएगा जो कि संगठन का एकमात्र उद्ेश्य है। इस अवसर पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया जायेगा। आयोजन प्रात: दस बजे से आरम्भ होकर सांय चार बजे तक चलेगा।संगठन के सभी पदाधिकारियो ने सभी पहाडी भाईयो ने अपील की है कि आयोजन में बढ चढ कर अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
Related Posts
पीएनएन ब्रेकिंग :— अतिक्रमणकारियो पर प्रशासन की तिरछी नजर । चलेगा प्रशासनिक डंडा। बंटवाए पर्चे ।
- pitamahnews
- January 9, 2024
- 0
पांवटा साहिब — अतिक्रमणकारियो पर प्रशासन की तिरछी नजर हो गयी है। अभी हाल ही में प्रशासन ने बाहरी राज्यो के रेहडी फडी वालो पर […]
पीएनएन ब्रेकिंग :—अश्लील पोस्ट डालने पर मामला दर्ज।
- pitamahnews
- February 3, 2025
- 0
पांवटा साहिब :— फेसबुक पर अश्लील पोस्ट डालना युवक को मंहगा पड गया है। पांवटा पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही […]
पीएनएन ब्रेकिंग :— आ गई चिट्ठी। हाटियो को नये साल का नया तोहफा।
- pitamahnews
- December 31, 2023
- 0
पांवटा साहिब — प्रदेश सरकार ने एसटी मामले में केन्द्रीय सरकार से जवाब मांगा था उसका स्पष्टीकरण बीते रोज शाम तकरीबन सात बजकर तीस मिनट […]