पीएनएन ब्रेकिंग :— प्रो0 सन्तोष कुमार की याद में स्मरिका का विमोचन।

पांवटा साहिब :— गुरू शिष्य की परम्परा को निभाने वाले सटीक एवं सजगतापूर्ण लेखनी के स्वामी प्रो0 सन्तोष कुमार के शिष्य वर्तमान में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार ने गुरू शिष्य परम्परा का उल्लासपूर्ण एवं भावभीनी श्रद्धाजलि बतौर एक स्मारिका प्रकाशन किया। जिसका विमोचन शहर के युवा नेता अवनीत सिंह लाम्बा ने किया।

इस पुनीत अवसर पर स्व0 प्रो0 सन्तोष कुमार के कई शिष्य मित्रगण एव उनके द्वारा नीव रखी गयी कई संस्थाओ के वर्तमान सदस्यो ने दूर दराज के क्षेत्रो से अपनी उपस्थिति दर्ज की।

इस सम्पर्ण कार्य/आयोजन का श्रेय वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार को जाता है जिन्होने ताउम्र और जीवन के अन्तिम पडाव तक प्रो0 सन्तोष कुमार का तन मन धन से एवं अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुए गुरू शिष्य परम्परा को कायम रखा और उनके देहावसान केबाद भी अपनी शिष्य की भूमिका बखूबी निभा रहे है।

स्मारिका का नामकरण संघर्ष से शिखर तक रखा गया जिसमें राजेशकुमार ने दिनरात मेहनत कर तकरीबन पचास से साठ पृष्ठ जीवन के आरम्भिक काल से लेकर देहावसान तक के कई वृतान्त लिख डाले जिसको पढने के बाद समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रादुर्भाव होता है।

इस आयोजन में कई वक्ताओ ने अपने अपने संस्मरण उपस्थि​त गणमान्य लोगो के सन्मुख रखे। इस कार्य क्रम का मंच संचालन प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मंच संचालक एवं पत्रकार प्रीति चौहान ने अपनी दमदार आवाज से चार चांद लगा दिए। आयोजन में मजदूर नेता प्रदीप चौहान की भी उपस्थिति रही साथ ही शहर के अधिकांशतया पत्रकारो ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *