पांवटा साहिब — भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान मे भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा शिवानी वर्मा के नेतृत्व में पांवटा साहिब के गिरीपार क्षेत्र में सडको की बदहाली और पांवटा विधानसभा क्षेत्र केसाथ सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे सौतले व्यवहार के विरोध में नारी शक्ति ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा मण्डल, भाजयुमो सहित प्रदेशाध्यक्ष डा0 बिन्दल, पूर्व ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम मण्डल प्रधान हितेन्द्र चौधरी, संयम गुप्ता चरणजीत सिंह उर्फ जोगा, प्रधानो के प्रधान रणवीर फौजी, पवन चौधरी, नपापूर्व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, सुशील तौमर, कुलदीप राणा सहित सैकडो की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं राज्य सभा सांसद मौजूद रहे वही दूसरी ओर गिरीपार क्षेत्र की तमाम नारी शिक्त्यिो ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।
इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा शिवानी वर्मा ने दो पक्तियां मीडिया से मुखातिब होते रहे बोली जो कि सरकार को लाकर कटघरे में खडा कर देती है। उन्होने सरकार को आडे हाथो लेते हुए कहा कि सरकार ने जो जो वादे सस्त्ता हासिल करने के लिये किए थे उनमें से कोई भी वादा पूरा नही किया जिसमें युवाओ के साथ धोखा महिलाओ के साथ धोखा और गिरीपार क्षेत्र के साथ साथ समूचे विधानसभा क्षेत्र से सौतेला व्यवहार जो कि असहनीय है। शहर की दुर्दशा हो चुकी है सभी विकास कार्यो परविराम लग चुका हैऔर जो जो विभाग भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता की सुविधा के लिये खोले गये थे सभी पर ताला जड दिया है जो कि घनघोर अन्याय है। ऐसे में देा ही पक्तियां है कि ” जो जो वादे किए उन्हे पूरे नहि कर पाओगे, तो अपने ही हाथो से अपनी कब्र बना जाओगे।
