पीएनएन ब्रेकिंग — चौ0 सुखराम के स्वास्थ्य में सुधार भाजपाईयो के साथ लगाए सात सौ पोधे। पर्यावरण संरक्षण संकल्प।

पांवटा साहिब — अब चौधरी सुखराम के स्वास्थ्य में काफी सुधार देखा जा रहा है। वे पुन: अगली पारी खेलने के लिये पूरी तरह से तैयार हो गए है। उन्होने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेवारी नही अपितु आगामी पीढी ​के लिये हमारा दायित्व भी बनता है।

बताते चले कि भाजपा पांवटा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत किशन कोट में सात सौ पौधे गांव किशन कोट में लगाए यह अभियान भाजपा के जन सेवा से राष्ट्रसेवा अभियान के तहत आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के दोनो मण्डलो ने ​मिलकर ग्राम पंचायत अजौली के किशन कोट में वन भूमि पर व्यापक रूप से पौधारोपण किया जिसमें विधायक एवं पूर्व उर्जा मंत्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ नेपौधे लगाए।

चौधरी सुखराम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार व एक विभाग की जिम्मेवारी नही है बल्कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व भी बनता है आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढी के लिये स्वच्छ हवा हरियाली और स्वस्थ पर्यावरण की नीव रखता है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा के संकल्प को आगे बढाते हुए भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभन्नि वगो तक सेवा और जन कल्याण की भावनाओ को पहुचाया जा रहा है। उन्होने कहा कि जनसेवा का अर्थ केवल जरूरतमन्दो की सहायता करना नही बल्कि प्रकृति और पर्यावरण की सेवा करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *