कुछ डाक्टर भी शिकार हुए नर्स की बदसलूकी का
पांवटा साहिब :— प्रदेश का सर्वोत्तम बदनाम सिविल हास्पीटल पांवटा अब बदमाशी की समस्त सीमाओ को पार कर गुण्डागर्दी पर उतर आया है। अभी हाल ही में हुए नर्स द्वारा बदसलूकी के बाद शिकायत करने पर मटर्न जो कि जांच कमेटी में शामिल है ने तीमारदारो को धमकाना शुरू कर दिया है। जिसकी शिकायत जिलाधीश महोदय को कर दी गयी है और यह भीपता चला है कि प्रशिक्षु नर्सो को भी मटर्न द्वारा धमकाया जा रहा है कहा जा रहा है कि यदि नर्स के पक्ष में व्यान नही दिए तो फेल करवा दूंगी।

इधर दून पहाडी संगठन ने भी निष्पक्ष जांच कर नर्स पर जान से मारने का प्रयास करने का मामला दर्ज करने की मांग प्रशासन से कर डाली है। क्यो कि विवाद इसी बात पर शुरू हुआ था कि 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ढाई घन्टे तक आक्सीजन उपलव्ध नही करवाईगयी थी। जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो सकती थी।
दूसरी ओर हास्पीटल प्रबन्धन मीडिया और शिकायतो के दवाब के चलते बुजुर्ग महिला को रैफर करने की योजना तैयार कर ली है ताकि मामला ठण्डा हो जाए और उनके सिर से बला टले।
तीमारदारो ने इस पूरे प्रकरण में एसडीएम पांवटा से निष्पक्ष जांच की मांग कर डाली है और जिलाधीश सिरमौर को मामले मे हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
वही शहर के प्रमुख समाजसेवी नाथूराम ने 24 घन्टे का अल्टीमेटम देते हुए ऐलान कर दिया है कि यदि निष्पक्ष जांच नही हुई और दोषी नर्स को कानूनी शिकंजे में नही लिया गया तो वे हास्पीटल के बाहर हडताल पर बैठ जाऐगे।
