पांवटा साहिब :— प्रदेश के सर्वाधिक बदनाम हास्पीटल से एक नर्स की बदसलूकी, बद मिजाजी, बद तमीजी और दुर्वयवहार तथा पुलिस की धमकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसमें एक 90 वर्षीय महिला मरीज की तीमारदार को नर्स अपने महिला होने का तथा सरकारी नौकरी होने फायदा उठाती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया अधिकांशतया अकाउण्ट्स पर यह वीडियो देखा जा रहा है।
बताते चले कि पांवटा का सिविल हास्पीटल गुण्डागर्दी, कमीशन खोरी, बदसलूकी, बदमिजाजी का अड्डा मात्र बन कर रह गया है। जिसमें आने वाले मरीजो के तीमारदारो से बदसलूकी की यह पहली वारदात नही है। इससे पूर्व भी एक डाक्टर एक महिला नर्स से हास्पीटल में पिंक प्लाजो गानेपर ड्यूटी टाइम में नृत्य करवाने का वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद प्रेम प्रसंग चलता रहा हैऔर पूरा का पूरा मकान हडपने की महिला नर्स ने प्लानिंग कर ली थी उसके बाद डाक्टर को मजबूरन आत्महत्या का प्रयास करना पडा हालांकि संगी साथी डाक्टरो ने त्वरित कार्यवाही करते हुए डाक्टर को बचा लिया था।
इससे पूर्व आपातकालीन विभाग में एक फर्जी डाक्टर भाडे पर ला रखा था वह वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके अलावा अन्य नर्से भी बदसलूकी के लिये बदनाम है। और मोबाइल पर रील स्क्राल करती दिखाई देती है मरीज तडपते रहते है। स्थिति यहां तक बन गयी है कि नर्से भी कैमिस्टो से कमीशन खाने लगी है। खुद बताती है कि वहां से दवा ले आओ। स्थिति यहां तक बन गयी है इस व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में टीवी के मरीजो के लिये भी दवाऐ बाजार से मंगवाई जाती है और डाक्टर उस पर भी कमीशन खा रहे है।
एक बेटा अपनी ड्यूटी पर तैनात नर्स माता को लेने गया था तो हास्पीटल के सुरक्षा कर्मियो ने उसके साथ भी बदसलूकी की थी।
वीडियो में बदसलूकी करती महिला नर्स ने पुलिस में शिकायत कर दी थी तीमारदार को थाने के चक्कर लगाने पडे और बाकी के अन्य मरीजो ने पुलिस को हस्ताक्षर कर लिखित में दिया कि महिला नर्स सभी के साथ बदसलूकी कर रही है तब कही जाकर मामला शान्त हुआ।
इस मामले में वरिष्ठ डाक्टरो से पक्ष जानने का प्रयास किया तो डाक्टरो ने बताया कि अधिकांशतया इसी नर्स की शिकायते आ रही है अभी तक कुल एक दर्जन शिकायते आ चुकी है जिसके सस्पेन्शन के लिये आला अधिकारियो को लिखा जाऐगा।
