पांवटा साहिब — चुनावी सरगर्मियां तेज होते ही शहर में आरोप प्रत्यारोपो के दौर शुरू हो चुके है। आगामी वर्ष में विधानसभाई चुनाव सिर पर है। जिसे लेकर राजनैतिक दल, राजनैतिक नेता और बीते चार सालो से भूमिगत हुए नेता चर्चाओ में दिखने लगे है। जिसमें कि कुछेक नए नवेले विधायक बनने के ख्याली पुलाव पकाए हुए है।
अभी हाल ही में कांग्रेस के होनहार युवा नेता अरिकेश जंग का एक पोडकास्ट खासी चर्चाओ में है। और खासकर चर्चाओ में उनकी बेबाक शैली हिन्दी व अग्रेजी बोलने का अन्दाज अपने पिताश्री से अधिकांशतया भिन्न है। यह भी सनद रहे कि अभी हाल ही में वे जिप का चुनाव भी जीतकर आए है।
खासबात यह है कि उन्होने अपने पोडकास्ट में जिस प्रकार कांग्रेस के मण्डल प्रधान को धोया है और दूसरी ओर भाजपा विधायक को भी लपेटे में लिया है जिस कारण वे अपनी बेबाक शैली से और मय दस्तावेज ही बात करते दिखाई दे रहे है।
अरिकेश ने अभी हाल ही में बने कांग्रेस मण्डल प्रधान को जमकर धो डाला और कहा कि ये वे ही लोग है जो बीते चुनाव में भाजपा की झोली में जाकर बैठ गए थे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को बिना इत्तला दिए सीधे जेपी नड्डा की गोदी में जाकर बैठ गये और भाजपा में शामिल हो गए जिस कारण कांग्रेस को खासा नुकसान हुआ वही इनको प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओ द्वारा पांवटा साहिब में मण्डल प्रधान नियुक्त किया गया जिससे जिससे तकरीबन 20 से 25 हजार कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का मनोबल टूटा और उन्होने स्व0 सरदार रतन सिंह का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होने शहर के लिये अपने जीवन का अमूल्य समय दिया और वे बडे ही निष्ठावान ईमानदार नेता थे। किन्तु उनके बाद उनकी गद्दी को सम्हालने के लिये मण्डल प्रधान एकदम से भूमिगत हो गए और अब मौका मिलते ही फिर से कांग्रेस में एन्ट्री मार दी और जो कांग्रेस कार्यकर्ता बीते कई दशको से पार्टी केे लिये तन मन और धन से काम कर रहे थे उन सबकी उम्मीदो पर पानी फेर दिया जिससे इलाके के कार्यकर्ताओ में रोष है।
सडको की दुर्दशा को लेकर उन्होने कही भाजपा विधायक को घेरा तो कही पार्टी का पक्ष रखते हुए पार्टी की वकालत भी की और कहा कि बारिषो के बाद सडको का काम शुरू हो जाऐगा इस पर उन्होने सडको के नाम भी गिनाए और कितना कितना पैसा किस सडक पर लगेगा वह भी मय दस्तावेज दिखाते हुए बताया।
कुल मिलाकर उनका बेबाक अन्दाज बातचीत करने की शैली और मर्यादा का पूर्णतया ख्याल रखते हुए वे जन चर्चाओ में अपनी जगह बना रहे है। वर्तमान कार्यकाल के युवाओ में उन्होने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है जो कि जग जाहिर है।
