पांवटा साहिब — भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2027 के विधानसभाई चुनावो के मध्येनजर रणनीति तैयार करते हुए तथा संगठन को और भी अधिक मजबूती के साथ मैदान में उतारने के लिये हीरपुर के सुनील चौधरी को मीडिया प्रभारी के रूप में दायित्व सौपा है। जिससे संगठन मेे और भी अधिक मजबूती मीडिया से सामन्जस्य आदि आदि स्थापित होने में संगठन को सहायता मिलेगी।
ज्ञात रहे कि सुनील चौधरी ने वार्ड नम्बर 13 से कुलदीप चौधरी को विजयश्री हासिल करवाने में मीडिया प्रबन्धन केसाथ साथ पीआर की भूमिका भी बडे ही सकारात्मक सौच और तरीके से निभाई थी उनकी इसी प्रकार की कार्यशैली भाजपा की नीतियो से लगाव व कर्मठता, सहजता और लगन देखते हुए जिम्मेवारी सौपी गयी है।
यह जिम्मेवारी विधायक व पूर्व मंत्री चौ0 सुखराम ने उनकी कार्य क्षमता कार्य कुशलता आदि आदि को देखते हुए सौपी है जिससे युवाओ में उमंग और उल्लास देखा जा रहा है।
