पीएनएन ब्रेकिंग:— वार्ड नम्बर 7 में भाजपा प्रत्याषी की हवांइंया उडा दी रविन्द्रपाल खुराना ने।

पांवटा साहिब — शहर का वार्ड नम्बर 7 अधिकांशतया व्यापारियो का वार्ड है। इस वार्ड में बुद्धिजीवी वर्ग और समाज के पुराने जद्दी लोग रहते। इस वार्ड मे रविन्द्र पाल सिंह खुराना कई दशको से रह रहे है।और उनकी व्यवहार कुशलता के चहूंओर चर्चे है। कभी किसी काम को मनानही करते और अपने दरवाजे से किसी को खाली हाथ भी नही जाने देते। आर्थिक रूप से समृद्ध होने के बावजूद भी लोगो काम करवाने के लिये दोपहिया वाहन पर ही चिलचिलाती धूप में घूमते हुए दिख जाते है। वार्ड में यह भी चर्चा है कि कोविड में भी रविन्द्र पाल ने कई लोगो की मदद के लिये आगे आए थे उनका यही व्यवहार लोगो को भा गया है। और अधिकांशतया मतदाताओ का रूझान रविन्द्र पाल खुराना की ओर है। हालांकि उनके प्रतिद्वन्दी भी सामाजिकता में बढ चढ कर हिस्सा लेते है किन्तु वे एक जाति विशेष की राजनीति कट्टरता से करते है जिस कारण उनका ग्राफ नीचे है। साथ ही चुनाव को लेकर उनकी कोई पूर्व में तैयारी भी नही थी अनायास ही पैराशूट की भांति उतरे यानि कि भाजपा ने लोगो पर उनको थोप दिया हालांकि भागमभाग बहुत कर रहे है किन्तु उनके लिये दिल्ली बहुत दूर है। जिससे रविन्द्र पाल का ग्राफ उनसे कही काफी आगे है। और वही दूसरी ओर रविन्द्रपाल बीते पांच सालो से भविष्य को देखते हुए वार्ड नम्बर 7 में चुनावी तैयारियो में जुटे हुएथे जो कि सर्व विदित है। जिस कारण रविन्द्र पाल ने मतदाताओ से अपील की है कि अपना मत खराब ना करेें मतदान अवश्य करे और यह भी कहा है कि यह लोकतंत्र का एक पर्व है। इसे हंसी खुशी से मनाए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करे और शान्ति पूर्वक करे। आपसी भाईचारा सामाजिकता और सामाजिक सौहार्द बना कर रखे। चुनाव एक प्रत्याषी जीतता है और एक हारता है। मेरी जीत हो या हार यह भी भविष्य के गर्भ में छुपा हुआ है। किन्तु अपने प्रतिद्वन्दी से सामाजिकता और आपसी भाईचारा सामाजिक सौहार्द बनाए रखूगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *