पांवटा साहिब — जैसे जैसे गर्मी का तापमान बढ रहा है ठीक उसी प्रकार चुनावी प्रचार भी गति पकडने लगा है। आज पूर्व दोपहर से ही सुमन गर्ग अपने दर्जनो कार्यकर्ताओ जिसमें खासकर महिलाओ की संख्या अधिकाधिक थी ने वार्ड नम्बर 6 में जाकर जन सम्पर्क किया सभी मतदाताओ ने एक स्वर में कहा कि मत उनका अधिकार है ंऔर यदि कोई इस वार्ड को अपने खानदान की कुर्सी समझता है तो वह बात लोगो को नागवार गुजर रही है। इस वार्ड में अबकी मर्तबा भाजपा और भाजपा के कार्यकर्ता तन मन धन से जुट गये है। कई वादे भी किए गये है मसलन वार्ड में बाहरी राज्यो के फेरी वालो पर रोक लगाना। समीप ही कबाडखाने को बन्द करवाना जिससे चोरी चकारी को बल मिल रहा है खासकर सूर्या कालौनी के अधिकांशतया नागरिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग लाउडस्पीकर पर बाहरी राज्यो के फेरीवालो से दुखी है तंग है और परेशान भी है तेज ध्वनि में बजते लाउड स्पीकर पर दो पहिया वाहनो पर सामान बेचने का धन्धा चला हुआ है। जिससे वार्ड के बुजुर्गो को परेशानी होती है साथ ही वार्ड से काबडियो का सफाया करना भी उनकी प्राथमिकता है।
सुमन गर्ग को अबकी मर्तबा भारी समर्थन मिल रहा है जिसमें भाजपा के कई दिग्गज सुमन के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चले हुए है। प्रत्याषी सुमन गर्ग ने कार्यालय भी खोल दिया है।और कार्यकर्ताओ के लिये खाने आदि का प्रबन्ध भी कर दिया गया है।
वही दूसरी ओर आज चौ0 सुखराम के स्वागत के लिये वार्ड के लोग आतुर दिखाई दे रहे है। मतदाताओ की ओर से ही सारे इन्तजामात किए जा रहे है चौ0 सुखराम के स्वागत के लिये समूचा वार्ड भगवामय कर दिया गया है। मतदाताओ की ओर से कोई दरियो का इन्तजाम कर रहा है तो कोई चाय समोसो का कोई पीने के पानी की व्यवस्था में जुटा हुआ है तो कोई मालाओ का इन्तजाम कर रहा है। कुल मिलाकर सुमन गर्ग अबकी मर्तबा भारी पड रही है। आगामी समय में सुमन के प्रतिद्वन्दी कौन सा तुरूप का इक्का खेलते है। वह भविष्य के गर्भ मे छुपा हुआ है।
