जवाब :— यह लोकतंत्र है कोई भी किसी भी वार्ड से चुनाव लड सकता है।
पांवटा साहिब — शहर के फेस बुकियो ने एक सवाल खडा किया है कि दूसरे वार्ड के लोग किसी अन्य वार्ड में जाकर चुनाव लड़ रहे है और यह भी प्रकाशित किया है कि विरोध की खबरे आरही है। जो कि सरासर गलत, बेमानी है लोकतंत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने का प्रयास किया है।
बताते चले कि बीते तीन दशको से चुनावी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। कोई भी व्यक्ति किसी भी वार्ड से चुनाव लड सकता है। और अब वर्तमान परिपेक्ष्य की बात करे तो वार्ड नम्बर 8 को देखो, वार्ड नम्बर 10 को देखो वार्ड नम्बर 9 को देखो और वार्ड नम्बर 7 को देखो । प्रिय मित्रो/ प्रिय पाठको यह सिलसिला बीते तीन दशको से लगातार चला आ रहा है और तीन दशको पूर्व फेसबुकिये सम्भवता निक्कर में घूमते होगे।
अब बात करते है जिस शिक्षित महिला पर अगुली उठाने का नाकाम प्रयास किया है वही महिला वार्ड नम्बर 5 से दो मर्तबा चुनाव जीत चुकी है। और इससे भी ज्यादा खास बात है कि महिला उसी वार्ड की कृषक है और कृषक की परिभाषा में आती है। और इतने काम किए कि वार्ड के लोगो ने घर आकर उसी वार्ड नम्बर 5 से खडे होने के लिये मजबूर किया। और वार्ड नम्बर 5 का एक बडा समूह जिस पर सवाल उठाया गया है माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है उसी वार्ड का अधिकांश समूह ”है दीवे के साथ और दिख हवा के साथ रहा है” इस बात को ध्यान से पढ ले और सुन लें।
