पांवटा साहिब :— लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य का पांवटा प्रवास और एक नई इबारत लिख दी गयी। तस्वीर बोलती है कि अपने पिता की भांति ही विक्रमादित्य में गुण आते चले जा रहे है ज्यो ज्यो उम्र का तकाजा हो रहा है। तस्वीर बोलती है कि इन दोनो को ही हिमाचलवासियो के दुख दर्द में शरीक होने के लिये किसी भी दल या राजनैतिक पार्टी की परवाह किए बगैर शामिल हो जाते है। हालांकि एक दूसरे के धुर विरोधी पार्टियो के सक्रिय पदाधिकारी है किन्तु जब बात सिरमौर और उसके उप मण्डल पांवटा साहिब की आती है तो विकास के नाम पर चौ0 सुखराम और विक्रमादित्य सिंह समूचे इलाके का दौरा कर टूटी सडको के हालात देख जनता को शीघ्र ही हल निकालने का आश्वासन देते है। इस तस्वीर के पीछे जो छिपा हुआ था वह था युवा नेता अवनीत सिह लाम्बा का दिमाग जोकि वर्तमान मे टिकिट के दावेदार है और जो वास्तव में एक विजन लिये दूर दृष्टि लिए आम जनता के मध्य है। विक्रमादित्य सिंह का पांवटा प्रवास का कार्यक्रम तय करवाने में अवनीत सिंह लाम्बा ने सकारत्मक भूमिका निभाई ।
फिर बढ़ा लाम्बा का कद :— विक्रमादित्य सिंह के दौरे से एक बार फिर अवनीत सिंह लाम्बा के कद में बढोत्तरी हो गई है। वही दूसरी ओर एक और कुनबे ने इस आयोजन से दूरी बनाए रखी कही भी नजर तक नही आए। इससे पूर्व भी अधिकांशतया मंत्रियो ने अवनीत सिंह लाम्बा के ही यहां आकर रूके जिससे स्पष्ट होता है कि लाम्बा की वर्तमान प्रदेश सरकार में अच्छी पकड होने के साथ साथ अच्छी पैठ भी है। जो कि लाम्बा का निकट भविष्य तय करने में भूमिका निभाएगी।
झण्ड हुई लोनिवि के अधिकारी की :— मंत्री के इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान मंत्री के ही सामने सार्वजनिक तौर पर लोनिवि के बडे अधिकारी की पोल खोली और सडक की दुर्दशा के बारे में बताया साथ ही अधिकारी का जनता के प्रति व्यवहार की भी शिकायत की। और शर्मोहया को ताक पर रख अधिकारी बगले झांकते रह गये।
