पीएनएन ब्रेकिंग — पुलिस महकमे में पदोन्नति। अशोक चौहान बने डीएसपी।

शिमला :— पुलिस महकमे ने लगभग आधा दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर्स को पदोन्नत कर डीएसपी बना दिया है। जिसमें पांवटा साहिब में बेहतरीन सेवाऐ दे चुके अशोक चौहान भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार सात इंस्पेक्टर्स को पदोन्नत किया गया है जिसमें प्रवीण कुमार118, चांद किशोर119,अशोक कुमार120 बाबूराम121 हरीश कुमार123 योगराज139, यशवन्त सिंह124 शामिल है।

यह भी सनद रहे कि पांवटा में लगातार जनता के प्यार और विभाग के वफादार इंस्पेक्टर्स मे अशोक चौहान अव्वल रहे और लगातार तीन बार पांवटा की जनता का प्यार उनको यहां लेकर आया और शहर में सेवाऐ देते रहे। आम जन और खासकर गरीबवर्ग के साथ उनकी मृदुभाषिता के लोग कायल है।

इतना ही नही अपराध और अपराधियो पर कैसे लगाम लगाई जाए बखूबी अपना कर्तव्य निभाते चले आए है। छोटे मोटे मामले तो अपनी डिप्लोमेसी से ही निपटाने में माहिर माने जाते रहे है। स्वभाव में गंम्भीरता, मृदुभाषिता भी इनके व्यवहार में शामिल है।

विभाग में आला अफसरो द्धारा दिए गये दिशा निर्देशो का बखूबी निर्वहन करने में भी कोई कोर कसर नही छोडते। और सरकार के आदेशो का पालन करना अपना कर्तव्य मानते है।

शहर की जनता को उनसे इतना लगाव है कि देर शाम से ही बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। लगातार फोन व्यस्त चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *