पीएनएन ब्रेकिेंग — पांवटा के साई हास्पीटल का फर्जीवाडा। दिल का दौरा बताकर डकार लिए 75 हजार।

पांवटा साहिब — एक बार फिर पांवटा में निजी हस्पतालो का भांडा फूट गया है जहां मरीजो को दिल खोलकर लूटने का मामला प्रकाश में आया है। जिस बाबत आरोपी के बडे भाई मदन ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल किया है और वह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नही मरीज के भाई ने 112 पर शिकायत तक दर्ज करवा दी है साथ ही पांवटा थाना में भी शिकायत दर्ज करवाई है।

जिसमें आरोप जडे गए है कि मरीज अत्यन्त निर्धन परिवार से है और जब बीते दिनो उसके पति की छाती में दर्द हुआ तो वह बद्रीपुर के समीप स्थित साई हास्पीटल में इलाज करवाने ले गयी। और वहां तक ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने मरीज की पत्नी को दिल का दौरा बताया और कहा कि पैसे का इन्तजाम करो और जल्दी से पैसे जमा करवाओ वरना इनके बचने की कोई उम्मीद नही है। बस फिर क्या था । महिला हडबडा गई और अपने पति को मरता हुआ नही देख सकती थी रिश्तेदारो को फोन किए और पैसा जमा करवा दिया। इलाज चलता रहा है और अन्त में जो बीमारी निकली वह फेफडो में दिक्कत थी और मरीज से लगातार मोटा मोटा बिल बनाते रहे और अन्त में मरीज को 26 हजार और जमा करने को बोला कि यह तो हमारा बिल है हास्पीटल का बिल तो देना ही पडैगा और मरीज को पीजीआई के लिये रैफर कर दिया। यानि कि वहां भी मरीज को निचोडने के बाद की सैटिग का गेम प्लान शुरू हो गया।

और जब मरीज के भाई मदन को यह सब हकीकत सामने आई तो उन्होने सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठानी शुरू कर दी और समस्त दस्तावेज मीडिया कर्मियो को भेज दिए और साई हास्पीटल की काली कमाई की करतूतो का भांडा फूट गया।वैसे मास्टर माइण्ड डाक्टर ने दस्तावेजो का पेट पूरा कर लिया है मरीज को दस्तावेजो में कुछ और ही लिखा गया है ताकि खुद बचा जा सके। जब कि मरीज की पत्नी जो तीमारदार थी इतनी पढी लिखी नही है। जिसके साथ यह चालाकिया खर्च की गयी।

पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। देखना होगा कि जांच मे क्या निकलता है। साई हास्पीटल का कोई पक्ष आता है तो वह भी प्रमुखता से प्रकाशित करने में पीएनएन को कोई गुरेज नही है।

किन्तु यह भी बताते चले कि साई हास्पीटल का यह पहला मामला नही है इससे पूर्व भी कई मामले प्रकाश मे आ चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *