पांवटा साहिब — मंगलवार को कांग्रेस के एक धड़े को मजबूर होना पडा जब विधायक चौ0 सुखराम ने सात दिनो का अल्टीमेटम दिया । और काग्रेसी जनता के जख्मो के साथ साथ पानी पर मलाई जमाने पहूंच गये और मीडिया के माध्यम से आने वाले समय में जो जो सडके बननी है उनका बखान बखूबी किया।
इससे पहले कुछ दिन पूर्व भाजपा नेता एवं विधायक चौ0 सुखराम ने सरकार सहित विधानसभा में भी कई बार यह बात रख चुके है कि कांग्रेस सरकार पांवटा साहिब की अनदेखी कर रही है बीते चार सालो में एक भी सडक नही बनाई। यहां यह भी बताते चले कि बारिश का मौसम आते ही शहरभर में स्थिति दयनीय हो जाती हे जिससे जनता में आक्रेाश पनप गया है। मंगलवार को भूपपुर में लोगो का आक्रोश देखने को मिला।
वही दूसरी ओर गिरीपार क्षेत्र में हाल में निर्दलीय चुनाव जीती शिवानी मेहरा ने रोड मार्च किया और इससे पूर्व एक ज्ञापन एसडीएम पांवटा को भी सडको की दयनीय स्थिति को देखते हुए सौपा। यह भी सही है कि शिवानी मेहरा का चेहरा दिखाकर एक हारा हुआ प्रत्याशी भी अपने आपको जनता में चर्चित करने में कोई कसर नही छोड रहे थे उनके साथ साथ विधायक बनने की आकांक्षा पाले लोग भी अपने आपको चमकाने में जुटे नजर आए।
वास्तुस्थिति यह है कि बीते चार वर्षो मे शहर में विकास थम गया है एक भी सडक नही बनी है और ना ही मरम्मत हुई है स्थिति बद से बदतर हो चली है।और कांग्रेसी पानी पर मलाई जमाने में जुट गये है।
