पीएनएन ब्रेकिंग — भाजयुमो का प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम। सडके ठीक नही हुई तो होगा जोरदार प्रदर्शन।

पांवटा साहिब — भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज पूर्व देापहर स्थानीय प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। ​जो कि खासकर समूचे विधानसभा क्षेत्र में सडको की दुर्दशा व रात्रि में डम्परो के ताण्डव को लेकर दिया है।

ज्ञापनोपरान्त भाजपा युवा मोर्चा के चौ0 चरणजीत सिंह उर्फ जोगा एवं संयम गुप्ता की संयुक्त पत्रकार वार्ता में उन्होने बताया कि बीते चार सालो में शहर व गिरीपार क्षेत्र की एक भी सडक नही बनी है और जो पहले से सडके बनी हुई थी उन पर खड्डो की भरमार है पता ही नही चलता कि सडक में खड्डे है या खड्डो में सडके है। जिससे आम नागरिक परेशान है।

उन्होने कहा कि वे कई मर्तबा सम्बन्धित विभाग को पहले भी आगाह करचुके है किन्तु कोई सुनने को तेयार नही है और जनता की समस्याओ को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि 15 दिन बाद इस आन्दोलन को बडा रूप दिया जाएगा जिसमें हर पंचायत के लोग एकत्र होगे साथ ही ट्रक यूनियन, बस यूनियन ई रिक्शा यूनियन, टैम्पो यूनियन आदि आदि विभिन्न यूनियन के साथ साथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि आम ग्रामीण व शहर की जनता होगी जो कि रात्रि के समय डम्परो के ताण्डवो से परेशान है शहर में डम्परो के कारण कई घटनाऐ हो चुकी है और अब पानी सिर के उपर से जाने लगा है जिसके लिये कमर कसना भाजपा युवा मौर्चा के लिये मजबूरी बन गया है

देखने में आया है जहां जहां खड्डे है वहां विभाग मिट्टी डाल रहा है जिससे आम जन को और भी ज्यादा परेशानी होने लगी है पैदल चलने वालो का दूभर हो गया है यह विभाग एवं सरकार की नाकामी है जो कि बीते चार सालो में एक बार भी सडके नही बना सकी है।

चौ0 चरणजीत सिंह ने कहा कि बीते रोज जो युवा काग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया वह निन्दनीय है साथ ही पेपरलीक हुआ वह भी निन्दनीय है किन्तु देश के प्रधानमंत्री के घर जाकर उत्पात मचाना पीएम की सुरक्षा में सेध लगाने का काम काग्रेस ने किया है उन्होने यह भी कहा कि छात्रो पर जो लाठी चार्ज हुआ वह भी निन्दनीय है पेपर लीक मामले में एसआईटी का गठन कर दिया गया है जो भी दोषी है उनको बख्शा नही जाऐगा पेपर लीक होना देश के युवाओ के साथ खिलवाड है जो सहन नही किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *