पीएनएन ब्रेकिंग :—माजरा थाना के अन्तर्गत कानून व्यवस्था ताक पर। गुण्डो के हौसले बुलन्द।

पांवटा साहिब — समीप के थाना माजरा के अन्तर्गत पडने वाले गांव भगवानपुर में बदमाशो के हौसले इतने बुलन्द है कि एक 70 वर्षाीय माता के बाजू तोड दी और घर में घुसकर मारपीट की और आग लगाने का प्रयास भाी किया किन्तु चीख पुकार की आवाजे सुन पडोसियो ने आग लगने से बचा लिया किन्तु उससे पहले 70 वर्षीय बुजुर्ग माता की हड्डी तोड चुके थे।

जानकार बता रहे है कि यह चुनावी रंजिशवाजी थी जिसके चलते एक गुट अपनी बेपनाह हुई हार को पचा नही पाए और समर्थको ने जब घर में नसीम नाज व उनके अब्बाजान नही थे घर में छौटे छोटे बच्चे थे एक बुजुर्ग माता थी उनके साथ मारपीट की घर पर पथराव भाी किया और शीशे इत्यादि तोड डाले जो कि मौका—ए—वारदात पर देखे जा सकते है।

पुलिस ने की जांच शुरू :— माजरा पुलिस के थाना प्रभारी ने जांच शुरू करदी है मौका मुआयना भी किया गया जिस पर पुलिस ने खुद अपने मोबाइल से टूटे हुए खिडकी के शीशो के फोटो आदि भी लिये है। और साक्ष्य भी जुटा लिये गये है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पता चला है कि दर्ज रिपोर्ट में लोगो के नाम सामने आए है और प्राथमिकी ब—नाम दर्ज है।

गांव के सूत्र बता रहे है कि यदि उनकी गिरफ्तारी नही होती है तो ऐसे में मामला तूल भी पकडने की सम्भावनाओ से इंकार नही किया जा सकता। क्यो कि बदमाशो ने घर में घुसकर हमला किया है। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *