पीएनएन ब्रेकिंग :— वार्ड नम्बर 1 एक में एन्टी इनक्म्बैन्सी फैक्टर। भाजपा की मुश्किले बढी।

पांवटा साहिब — चुनाव प्रचार के द्वितीय चरण के आरम्भिक दौर से ही कई वार्डो से छन छन के खबरे सामने आने लगी है। वार्ड नम्बर 1 से खबर है कि वार्ड में एन्टी इन्कम्बैन्सी फैक्टर तेजी से काम कर रहा है मतदाता बार बार एक ही चेहरा एक ही परिवार को देख देख तंग आ चुके है और अब मतदाता बदलाव के मूड में दिख रहा है। यह भी सूत्र बता रहे है​ कि बस्ती में लोगो ने वापस करना शुरू कर दिया है अभी एक दो दिन पूर्व यानि कि मतदाताओ केा लुभाने के लिये धन्नासेठो ने बस्ती के लोगो को कुछ सामान भेजा तो उन्होने वापस कर दिया। जो मतदाता सदैव जी हुजूरी मे लगे रहते थे और अब दिया हुआ भी वापस कर रहे है तो सहज ही अन्दाजा लगाया जा सकता है कि विरोध है।

वही दूसरी ओर एक युवा प्रत्याषी ने मैदान में आके ताल ठौक दी है। और वह गरीबो का मजलूम लोगो की पहली पसन्द बनता जा रहा है इतना ही नही बाहरी शक्तियो ने बदलाव के लिये पर्दे के पीछे से युवा उम्मीदवार को संरक्षण प्रदान करते हुए आर्थिक सहयोग मानसिक बल भी प्रदान कर रहे है। इस प्रकार के कई अन्य कारणो से भाजपा की मुश्किले बढती दिखाई देरही है। कह सकते है कि ” बहुत कठिन है डगर पनघट की”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *