पीएनएन ब्रेकिंग :— वार्ड नम्बर 12 बनी हांट सीट। काम के दम पर मैदान में।

पांवटा साहिब — शहर का वार्ड नम्बर 12 उस समय अनायास ही हाट सीट के लिये तव्दील हो गया जब भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की बहिन सुमन को भाजपा का प्रत्याषी बना दिया गया और उससे भी ज्यादा माहौल में गरमाहट उस वक्त आ गई जब भाजपा के कई दिग्गज ट्रक यूनियन के प्रधान जसमेर सिंह भूरा की अर्धागिनी के खिलाफ मैदान में पहूंच गये और भारी अस्वस्थता के कारण चौ0 सुखराम ने हास्पीट के बैड से ही वीडियो काल पर लोगो को सम्बोधित किया और अपने प्रतिनिधि के रूप में अपनी लाडली बेटी नवनीत कौर को चुनाव प्रचार के लिये भेजा। हालांकि भाजपा के मण्डल प्रधान, जिलाध्यक्ष, सहित कई अन्य भाजपा के स्टार प्रचारक इस निकाय चुनाव मे सक्रियता दिखा रहे है। किन्तु इतना सब कुछ होने के बावजूद भी जसमेर सिंह भूरा को हिलाने तक में कामयाब नही हो पा रहे है। जिसके एक दो नही असंख्य कारण है।

सर्व प्रथम जसमेर सिंह भूरा ट्रक यूनियन के प्रधान है। और बीते लम्बे समय से भाजपा के ही सक्रिय सदस्य के रूप में काम किया है। जिससे पार्टी मतो पर उनकी पकड है। और श्हर के बडै चुनाव यूनयिन के चुनावो में भाजपा के दिग्गज नेता कहे जाने वाले बलजीत सिंह नागरा को अपनी चुनावी रणनीति, कूटनीति और अपनी व्यावहारिकता से पटखनी दे चुके है।

दूसरी बात यह भी बिना किसी घोषणा के बिना किसी वायदे के उन्होने वार्ड को आदर्श वार्ड बना डाला है। जिस वार्ड मे आने जाने में लोगो को वार्ड के निवासियो को दिक्क्तो का सामना करना पडता था एक एक गली को टाइल्स लगवाकर सुसज्जित कर दिया है। जिससे लोगो को वाहन पार्किग की समस्या नही रही है और लोगो के मकानो की मार्केट वैल्यू भी बढ गयी और इस इलाके में जमीनो के रेट आसमां छू रहे है। वार्ड में सफाई व्यवस्था भी सभी वार्डो की तुलना मे बहुत अच्छी है । ममता सैनी हर समय कौन से स्ट्रीट लाइट बन्द है उसे तुरन्त ही चालू करवाती है। सडके चौडी हो गयी है। जो काम एक पार्षद का होता है वह सभी काम पूरे हो चले है। और निकट भविष्य में भी वार्ड मे और भी अधिक विकासात्मक बदलाव देखने को मिल सकते है।

लोगो का रूझान ममता सैनी की ओर ही है। जब कि सुमन गुप्ता राजनीति के फील्ड में एक नया मौहरा है। उनकी पहिचान सिर्फ और सिर्फ इतनी है कि भाजपा जिलाध्यक्ष की बहिन है। लोगो में उठना बैठना आना जाना कम ही है। भाजपा को उनकी पहिचान बनानी पड रही है। और वह भी वार्ड के बाहर के लोग आकर बैठके कर रहे है। जिससे उनके चुनाव प्रचार पर असर पड रहा है। हां इतना जरूर है कि भाजपा का केडर वोट उनके पड सकता है जिसमें कि अधिकाशतया भूरा पहले ही सेधमारी कर चुके है। और ममता सैनी दिन प्रतिदिन जीत की ओर अग्रसर हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *