पांवटा साहिब — वार्ड नम्बर 6 से भारतीय जनता पार्टी ने दमदार प्रत्याषी पर दाव लगाया है। वह है सुमन गुप्ता। सुमन गुप्ता एक जाना पहिचाना नाम है इस नाम के लिये किसी परिचय की आवश्यकता नही है। लोगो मे मिलनसार, समाज सेवा का जज्वा और काम के प्रति ईमानदार चेहरा है।
खास बात यह है कि सुमन गुप्ता अपने खुद के स्वार्थ के लिये अपितु लोगो की सेवा के लिये चुनावी मैदान में आई है और इससे भी ज्यादा खास बात तो यह है कि उनको भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे भी ज्यादा खास बात यह भी है कि सुमन गुप्ता के साथ वार्ड के दिग्गज कहे जाने वाले लोग कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रहै है जिसमें प्रमुख नाम बतौर बुजुर्ग गुरदास नाम का आता है जो कई मर्तबा वार्ड से चुनाव जीत चुके है उसके बाद युवाओ में सुशील तौमर जो तन मन धन के साथ सुमन गुप्ता के प्रचार और प्रसार के साथ साथ राजनैतिक व कूटनीतिक दृष्टिकोण से जुटे हुए है। यह भी सनद रहे कि सुशील तौमर बीते चुनाव में खुद प्रत्याषी रहे थे और थोडे ही अन्तराल से पराजय का सामना किन्तु उनकी पराजय भी सम्मानजनक स्थिति की रही और अबकी मर्तबा महिला रिजर्व होने के कारण वे चुनाव नही लड पा रहे अपितु उन्होने सम्मानपूर्वक भाजपा की प्रत्याषी सुमन गुप्ता का समर्थन दे दिया और अब उनके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रहे है। साथ ही वार्ड के दिग्गज बाहती बिरादरी के सुल्तान भी उनके साथ है जो प्रचार प्रसार में जुटे हुए है।
अब देखना होगा कि सभी दिग्गज मिलकर जो एक ही मंच पर है। सुमन गुप्ता के सिर जीत का ताज पहनाने में कामयाब होते है या नही। किन्तु वर्तमान परिपेक्ष्य में सुमन गुप्ता का ग्राफ सातवे आसमान पर है। और बहुत से गुणा भाग पीएनएन प्रकाशित नही करने में संकोच कर रहा है ताकि विरोधी पक्ष उसका फायदा ना उठा पाये किन्तु यह सत्य है कि कई बिरादरियो का समर्थन नामाकन से पूर्व ही सुमन गुप्ता के साथ हो लिया था।
