पीएनएन ब्रेकिंग — वार्ड नम्बर 5 — सरलता सहजता और मधुरता का संगम है हरविन्दर कौर

पांवटा साहिब :— आज नामांकन प्रक्रिया और नामिनेशन वापसी के बाद रिटर्निग अफसर द्वारा सभी प्रत्याषियो को चुनाव चिन्ह बितरित किए। इस सुअवसर पर सभी प्रत्याषियो को खुशी की लहर थी सबके चेहरो पर एक आस और एक उम्मीद की किरण झलक रही थी।

और यदि बात करे सरलता सहजता और मधुरता की तो वह तो वार्ड नम्बर 5 दमदार प्रत्याषी हरविन्दर कौर के मुखारबिन्दु पर थी। उनके चेहरे से आत्म विश्वास की झलक भी देखी जिसका कारण हारजीत से उनका कोई दूर दूर तक लेना देना नही उनके दिलो दिमाग तो मात्र अपने परिवार की जिम्मेवारियो का निवृहन एक आस लिए बैठा हो।

जब उनसे बातचीत करने का प्रयास किया गयातो उन्होने कहा कि पहले चुनाव चिन्ह ले लू उसके बाद फोन करती हूं उन्होने बताया हारजीत तो एक प्रत्याषी की होनी ही है किन्तु इसकी मुझे ना तो कोई चिन्ता है और ना ही फिक्र मै तो अपनी जिम्मेवारियो को तहे दिल से निर्वहन करना चाहती हूं जैसा कि पहले भी दो मर्तबा किया है। और अबकी मर्तबा तो वार्ड के लोगो ने महिलाओ ने युवाओ आदि आदि ने लगातार दवाब बनाते हुए मुझे मैदान में उतारा है और जो भी परिणाम लोग देते है वह सिर माथे जिताते है तो वह भी लोगो के चरणो में और हार दिलवाते है तो वह भी लोगो के चरणो मे समर्पित।

हरविन्दर कौर की यही दरियादिली, सही सजता और यही मधुरता लोगो के दिलो दिमाग में एक छाप छोड चुकी है जिसे लोगो के दिलो दिमाग से निकालना लगभग नामुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *