पीएनएन ब्रेकिंग :— चुनावी हलचल! वार्ड नम्बर 5 से दो वीरांगनाए दिखायेगी चुनावी जौहर

पांवटा साहिब — जैसे ही निकाय चुनाव में पांवटा साहिब नपा के लिये महिला आरक्षित चेयरमैन की कुर्सी की घोषणा क्या हुई कईयो के गणितो पर और मंसूबो पर पानी फिर गया। इस बार 2026 के चुनाव में वार्ड नम्बर 5 में बडा ही दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। जहां दो वीरागनाएं अपनी अपनी शिक्षा, गुणवत्ता, मृदुभाषिता सामाजिकता सक्रियता और सजगता का परिचय देगी। अब मतदाताओ को तय करना है कि किसके सिर पर ताज पहनाया जाए।

बताते चले कि यदि शिवानी वर्मा की बात की जाए तो वे पारिवारिक जिम्मेवारियो का निर्वहन कर सामाजिक कार्यो मे बढचढ कर भागीदारी सुनिश्चित करती चली आई इतना ही पहले एक बार चुनावी रण में जनता ने नकार दिया था किन्तु हिम्मत नही हारी और दिलोजां से मेहनत जनता में पकड राजनीति में पकड होने के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन नही छोडा और भाजपा शीर्ष नेताओ ने इनका काम काज देखकर जिलाध्यक्षा के पद पर नवाजा। इनकी शिक्षा दीक्षा की बात की जाए तो उच्च शिक्षा प्राप्त महिला है और अध्यापिका भी रह चुकी है।

इतना ही नही कोरोना काल में दिन रात एक कर जनता के बीच में रही और सारी दोपहर हर गली मोहल्ले में गांव गांव जाकर मास्क बनाकर वितरण का काम भी खुद ही देखा नकारात्मक खबरो के बावजूद भी अपनी वाणी और व्यवहार में सकरात्मकता बनाए रखना इनके कुशल व्यवहार का एक अंग है।

वही दूसरी ओर हरविन्दर कौर की बात की जाए तो उनको भी कम नही आंका जा सकता वे भी उच्च शिक्षा प्राप्त महिला है दबंग भी, सोशल भी है मधुर व्यवहार रखने वाली है और इतना ही नही दो बार इसी वार्ड से चुनाव जीत भी चुकी है। गत निकाय चुनावो में वार्ड नम्बर 6 से किस्मत आजमाने आई थी किन्तु राजनीति का शिकार हो गयी और लोगो ने नकार दिया। इस बार खुद अपने दम खम पर घर ​की जिम्मेवारियो का सही तरीके से निर्वहन कर चुनावी रण में आने को आतुर दिख रही है। यह भी भान रहे कि वार्ड की गलियो वार्ड की समस्याओ को लेकर अक्सर अपने कार्यकाल में दिन रात एक कर वार्ड के विकासात्मक कार्यो में जुटी रहती थी जिसको मतदाता भूला नही है। वार्ड में अच्छी पकड है। और अधिकांशतया मतदाताओ से पारिवारिक रिश्ते जैसा व्यवहार जनता भली भांति जानती है।

अब गैद मतदाताओ के पाले में किस को रूझान दिखाते है। और किसके सिर पर ताज बांधते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *