पीएनएन ब्रेकिंग :— सिक्खो में आक्रोश । पटवारी की परीक्षा से वंछित रखा गया अमृतधारी सिख।

पांवटा साहिब :— आज सुबह प्रात: विचित्र सिंह के पुत्र जश्नदीप सिंह को जब पटवारी की परीक्षा में नही बेठने दिया गया तो उन्होने शहर के तमाम मीडिया कर्मियो के सामने अश्रुपूरित नेत्रो से अपने लाल के साथ हुए अन्याय की दास्ता बयां की।

मामला सोलन का है जहां आज पटवारी की परीक्षा आहूत होनी थी जिसके लिये उनके पुत्र जश्नदीप सिंह ने आवेदन किया था उसके पास प्रवेश पत्र आदि आदिभी आ गया था उसके पिता बडी ही उम्मीदो के साथ अपने पुत्र को रात्रि को बस में बिठा करके आए औरजब उनके बेटे का फोन रोते रोते आया कि ” पापा मुझे परीक्षा में नही बैठने दिया गया क्यो कि मैने अमृतछका हुआ था और मेरे अंगवस्त्र जो गुरूमहाराज की कृपा से धारण किए थे कच्छा कंघा केश और कृपाण आदि आदि को लेकर मुझे परीक्षा में नही बैठने दिया और यहां तक कि हाथ में डला हुआ कडा भी उतारने को कहा गया। और खासबात यह कि जश्नदीप ने अपने गुरू की मान मर्यादा और धर्म की मर्यादा रखते हुए परीक्षा से वापस हो गया किन्तु अपने धर्म की रक्षा हेतु मान मर्यादा पर कोई आंच तक नही आनेदी।

इसी बात से पीढित होकर आज विचित्र सिंह ने शहर के प्रमुख समाजसेवी गुरूदीप सिंह उर्फ गैरी को फोन पूरी की पूरी दास्तां अपने अश्रुपूरित नेत्रो से सुनाई इतना ही नही मीडिया को व्यान देते समय भी उनके नेत्रो से अविरल धारा बह रही थी।

इस मौके पर गुरूमीत सिंह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रधान ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए बतााकि जब देश की सर्वोच्च न्यायालय ने इन सबको सिक्खो का अंगवस्त्र माना है तो चुनाव आहूत करवाने वालो ने अगल सेनियम कैसे बना दिया और इतना ही नही महिलाओ को चूडियां और मंगलसूत्र तक उतरवा देते है।

जिसके लिये आज शाम तीन बजे एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाऐगा और यह मुद्दा पूरे प्रदेश में प्रदेश सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान और कांग्रेस सरकार की मानसिकता को दर्शाते हुए चलाया जाऐगा।

इसके बाद एक बैठक आहूत की जाऐगी जिसके बाद तीन बजे एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाऐगा अपनी बात प्रदेश सरकार तक पहूंचाई जाऐगी या तो तो परीक्षा दोबारा करवाई जाएऔर या अभ्यर्थी की परीक्षा अलग से ली जाए और इस प्रकार के नियमो मे बदलाव किया जाए। अन्यथा आगामी समय में परिणाम बहुत ही भयंकर होने वाले है। समूचा सिक्ख समाज एकजुट हो इस आवाज को बुलन्द करेगा और सरकार की ईट से ईट बजा देगा।

यह एक जश्नदीप की बात नही है यह समूचे सिक्ख समाज, सिक्ख बिरादरी और प्रदेश की समस्त मातृ शक्तियो की है जिनके मंगलसूत्र उतरवाए जातेहै और चूडिया तक उतरवादी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *