पीएनएन ब्रेकिंग :— 23 अक्टूबर की शाम विशाल कवि सम्मेलन।

पांवटा साहिब :— वर्ष 2026 की यमुना शरद महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर एसडीएम द्विज गोयल की सूझबूझ और जिलाधीश सिरमौर की साहित्यिक मानसिकता और रूचि के चलते इस वर्ष अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शरद महोत्सव की प्रथम संध्या पर आयोजित किया जाऐगा जिसमें अन्त्रराष्टीय स्तर के कवि अपनी अपनी प्रस्तुति देगे।

इस आयोजन में हास्य का सर्व श्रेष्ठ हस्ताक्षर लटूरी लड्ड हंसने हंसाने पर लोटपेाट कर देगे। जो कि बीते लगभग तीन दशको से लगातार देश विदेशो में हिन्दी का झण्डा बुलन्द कर रहे है। वे पहले भी कई दशक पहले पांवटा साहिब में प्रस्तुति दे चुके है। उनके साथ ओज का अद्भुत कवि मोहित सक्सैना भी पधार रहे है जो देश भक्ति, राष्ट्रभक्ति एवं सनातनी होने के साथ साथ वीररस की अद्भुत काव्य शैली और लेखनी से रोगटे खडे कर देने वाले कवि है वह भी देश विदेशेा में हिन्दी की पताका लिए देश सेवाऔर हिन्दी की सेवा में लगातार तत्पर है। एसडीएम पांवटा के विशेष निमंत्रण पर 23 अक्टूबर सांय 7 बजे अन्य कवि जिसमें खासकर मनु वैशाली जो गीत गजल अपने कोकिल कण्ठीय स्वर से श्रोताओ का रसास्वादन करेगी। साथ ही संदीप शुक्ला जो हास्य की गंगा में गोते लगवाएगे वे भी पधार रहे है। तथा संदीप द्विवेदी, रामायणधर द्विवेदी, शिवम भगवती, प्रखर शुक्ला भी अपनी अपनी शैली में विभिन्न रसो में काव्य पाठ कर श्रोताओ को मंत्रमुग्ध करेगे।

शहर के सभी सभ्रान्त नागरिको एवं बुद्धिजीवियो से निवेदन हे कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम की शोभा बढाऐ और कवियो की वाणी का रसास्वादन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *