पांवटा साहिब — देश के प्रतिष्ठित संस्थान के धौलाकुंआ स्थित आईआईएम जो प्रबन्धन के नाम पर बीते दिनो में बदनामी की सुर्खियां बटोर चुका है, में एक और वारदात सामने आई है जिसमें कि प्रबन्ध तंत्र की लापरवाही उजागर हुई है। यह बात हम नही कह रहे है बल्कि मृतक बालक के पिता और उसके चाचा ने मीडियाा से मुखातिब होते हुए आरोप जडे। और इतने में ही तानाशाही दिखाने वाला हिटलररूपी प्रबन्धक मीडिया को कवरेज करने से रोकने पर उतारू हो गया।
सनद रहे कि बीते दिनो जिला सिरमौर के धौलाकुंआ स्थित आईआईएम प्रशिक्षण संस्थान में एक बालक ने आत्म हत्या कर ली थी और उस छात्र के अभिभावको को प्रबन्धन द्वारा सूचित तक नही किया गया। मृतक छात्र के पिता एवं चाचा माजरा पुलिस का हार्दिक धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए बताते है कि यदि थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी सूचित नही करते तो उनको पता ही नही चलता। उन्होने यह भी कहा कि जिस प्रकार माजरा पुलिस ने ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा व सामाजिकता का परिचय दिया है उनके इस अहसान से कभी उ़ऋिण नही हो सकते।
यह भी आरोप लगाया कि प्रबन्धन द्वारा घरेलू क्लेश की झूठी अफवाह फैलाई गयी ताकि प्रबन्धको की लापरवाही सामने ना आ सके। और झमेले से बचा जा सके ।
यह भी मृतक के चाचा एवं पिता ने बताया कि शिक्षण संस्थान के प्रबन्धको का हिटलरशाही, तानाशाही और अन्य कुछेक छात्रो द्वारा उनके बच्चे को परेशान किया जा रहा था जिसे लेकर उनके बेटे ने दो दिन पूर्व अपनी बाजू की नस भी काट ली थी। वह सूचना भी अभिभावको को नही दी गयी साथ ही एक दिन परीक्षा से भी अनुपस्थित रहा तो वह सूचना भी उनके अभिभावको को नही दी गयी। आदि आदि कई गम्भीर आरोप लगाए गये।
यहां यह भी बताते चले कि कुछ ही दिनो पूर्व प्रबन्ध तंत्र के एक कर्मी पर यौन शोषण जैसे गम्भीर आरोप लगे थे जिसमें कि माजरा पुलिस थाना में महिलाओ ने एफआईदर्ज करवाई थी। वह मामला भी जांच की छांव में चल रहा है।
समाचार लिखे जाने तक मृतक छात्र के माता पिता एवं चाचा प्राथमिकी दर्ज कराने में जुटे हुए थे।
यहां हम यह भी बताना चाहेगे कि यदि प्रबन्ध तंत्र की ओर से जो भी पक्ष आता है उसे भी उतनी ही प्रमुखता से प्रकाशित किया जाऐगा साथ ही प्राथमिकी दर्ज होने पर जनता को समाचार के माध्यम से बताया जाऐगा।
