पांवटा साहिब :— सिरमौर ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान चोटिल हो गये है उन पर प्राण घातक हमला किया गया है वे सिविल हस्पताल पांवटा साहिब में उपचाराधीन है। लोगो में आक्रोश पनप गया है।
बताया जा रहा है कि यूनियन के पूर्व प्रधान बीच बचाव करने और झगडा ना इस लिये दोनो पक्षो को समझा बुझा रहे थे कि अनायास किसी पवन व अन्य एक ने उन पर प्राण घातक हमला किया और उनकी पगडी भी गिरा दी गयी जिससे लोगो में रोष व्याप्त हो गया है।
गांव सन्तोखगड में जमीनी विवाद था गुण्डो ने सरकारी निशान देही को दरकिनार करते हुए ग्रामीणो की जमीन पर जबरन कव्जा कर रहे थे और सरकारी मुलाजिमो द्वारा की निशानदेही को भी ट्रेक्टरो से मिटा दिया और जमीन पर कव्जा करने लगे इतने में गांव के लोग एकत्र हुए और विरोध करने पर हाथो में दराती लोहे की रोडे आदि आदि वीडियो में साफ देखी जा रही है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। और नागरा के चोटिल होने से भारतीय जनता पार्टी व शहर का बुद्विजीवी उनका कुशल क्षेमपूछने पहूंच रहा है।
बताया यह भी जा रहा है कि दूसरे पक्ष को भी चोटे आयी है। दोनो ही पक्ष हस्पताल में उपचाराधीन है पुलिस मौका—ए—वारदात के साथ साथ हास्पीटल भी पहूंच कानूनी कार्यवाही अमल में ला रही है।
