पीएनएन ब्रेकिंग — पहले ईश्वर की शरण में फिर लिया चुनाव चिन्ह।

पांवटा साहिब — समूचे शहर का एकमात्र उर्जा से लवालव ईश्वर में आस्था और युवा होने के साथ साथ वार्ड नम्बर13 का उभरता सूरज कुलदीप चौधरी ने बीते रेाज रिटर्निग आफीसर के कार्यालय पहूंच अपना चुनाव चिन्ह लिया। उससे पहले वे गुरूद्वारा पांवटा साहिब में माथा टेकने पहूचे और आशीर्वाद लिया जिसके बाद हनुमान कृष्ण मन्दिर और गीता भवन में भी माथा टेका उनकी यही आस्था, विश्वास और दिल में लोगो के लिये वार्ड के लिये एक जुनून लोगो को भा गया। जिस कारण उनके वार्ड का अधिकांशतया मतदाता समर्थन कर रहे है। खास बात यह भी है कि उनके वार्ड मेंउनके घर के बाहर लोगो का हुज्जूम दिखाई देता है। अधिकांशतया युवा उनके दाए बाए ही रहते है। और भी ज्यादा खास बात है कि बुजुर्ग महिलाऐ अपना बेटासमझ चुनावी समर में कूद पडी है घर घर जाकर समूह बनाकर कुलदीप के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। इधर युवा वर्ग में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बताते चले कि जब पार्टी ने उनके साथ धोखा किया तो लोगो का गुस्सा सातवे आसमान पर पहूंच गया और समूचा गांव समूचा वार्ड नम्बर 13 एक तरीके से लामबद्ध हो गया है। यह भी सनद रहे कि फैसला होने के समय वोटिंग भी हुई थी जिसमें कुलदीप को 167 मत मिले और दूसरे पक्ष को 7 मत मिले किन्तु पार्टी के तुगलकी फरमान ने 7 मत मिलने वाले व्यक्ति को अपना प्रत्याषी बनाया और लोग आग बबूला हो गये पार्टी का भारी विरोध होना शुरू गया और लोगो ने निर्विरोध स्वरूप कुलदीप चौ0 को अपना प्रत्याषी बनाया मामला एक तरफा दिखाई देता है हालांकि भविष्य गर्भ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *