पीएनएन ब्रेकिंग — डा0 सुधी के स्थानान्तरण से लोगो मे उबाल। महिलाऐ कर रही स्थानान्तरण का विरोध।

पांवटा साहिब —​ जिला के जाने माने गाइनोकोलिस्ट डा0 सुधी गुप्ता के स्थानान्तरण से शहर के लोगो का गुस्सा सातवे आसमान पर है। इतना ही नही महिलाऐ भी उनके पक्ष में उतर आई है।

बताते चले कि डा0 सुधी गुप्ता ही एक ऐसे गाइनोकोलिस्ट डाक्टर है पूरे जिले में जिनकी ओपीडी सर्वाधिक है। और 24 घन्टे लगातार हर समय एक्टिव मोड पर रहते है। खासकर महिलाओ के लिये भगवानस्वरूप है। एक दिन में तीन सौ से चार सौ महिलाओ को देखने और उनका तसल्लीबख्श इलाज करना देर रात्रि तक डिलीवरी करवाना और नर्सो से समय समय पर विभाग में भर्ती हुई गर्भवती महिलाओ की सूचनाऐ लेते रहना उनकी दिनचर्या में शामिल है।

यह भी गौर रहे कि उनके स्थानान्तरण से तीन तीन विधानसभा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओ को परेशानियो का सामना करना पडेगा। साथ ही सरकार को भी कही ना कही महिलाओ के कोप भाजपन का शिकार होना पड रहा है।

इस बारे में युवा नेता अवनीत सिंह लाम्बा से बातचीत की गयी तो उन्होने बताया कि बहुत से लोगो के फोन आ चुके है वास्तव में काफी महिलाओ को परेशानी हो रही है कुछ महिलाए तो रोती हुई भी देखी गयी है। कुछेक ने तो मीडिया के सामने आकर व्यान दिया है। डा0 सुधी इस क्षेत्र में गर्भवती महिलाओ के लिये एक अच्छे डाक्टर माने जाते रहे है। उनकी निष्ठा पर कोई सवाल नही उठा सकता है। उनकी प्रमोशन पर उनका स्थानान्तरण किया गया है। इस बारे में सरकार से बातचीत करके ही उनका स्थानान्तरण रूकवाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *