पीएनएन ब्रेकिंग :— उत्पाती युवक चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में ।

पांवटा साहिब — भगानी क्षेत्र से ताल्लुख रखने वाले तीन उत्पाती युवको को आज न्यायालय द्वारा चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में आदर्श कारागार नाहन भेज दिया है। इससे पूर्व न्यायालय ने उन युवको का तीन दिन का पुलिस रिमाण्ड भी दिया था।

सनद रहे कि भगानी क्षेत्र के युवको द्वारा शहर में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाडने के नाकाम प्रयास किया था और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। जिसके बाद शहर के बुद्धिजीवियो के माथे पर चिन्ता की लकीरे स्पष्ट दिखाई देरही थी। इतना ही नही पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी आ​पत्ति दर्ज की थी और शहर में सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की थी।

वही दूसरी ओर भगानी क्षेत्र के समाजसेवी आसिफ अली ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए मुस्लिम समुदाय की ओर से एक प्राथमिकी दर्ज करवाई और शहर के तमाम मुस्लिम संगठनो से सम्पर्क साध आपसी भाईचारा बरकरार रखने हेतु अपील भी की थी

14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजने के बाद आसिफ अली ने स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित चौकी इंचार्ज थाना प्रभारी एव डीएसपी पांवटा का आभार प्रकट किया है और यह भी कहा है कि पुलिस के अधिकारियो ने दूरदृष्टिता का परिचय देते हुए त्वरित कार्यवाही की वे बधाई के पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *