This news is sponsored by Dheer Jewellers, Sardarji mutton wale,Chicken king, madame showroom, mahavidhya library. mohan murge wala
शिमला पीएनएन :—, 01 फरवरी : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस जिला बद्दी में नालागढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर के सेवा कार्यकाल को दो साल के लिए बढ़ा दिया है। यह निर्णय सरकार ने जनहित में लिया है। औद्योगिक क्षेत्र बदी के नालागढ में कानून व्यवस्था के स्थायित्व के चलते यह निर्णय लिया गया है। उन्हें 1 फरवरी 2025 से 31 जनवरी 2027 तक सेवा विस्तार प्रदान किया है। इस सम्बंध में बीते शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
डीएसपी भीष्म ठाकुर 2015 बैच के एचपीपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में नालागढ़ में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं। इससे पूर्व वे जिला सिरमौर में भी अपनी सेवाए दे चुके है।अधिसूचना के अनुसार वे अगले आदेश तक अपने मौजूदा पद पर बने रहेंगे और सेवा विस्तार की अवधि समाप्त होने के बाद 31 जनवरी 2027 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।
गौर रहे कि कि भीष्म ठाकुर की प्रशासनिक कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की जाती रही है। नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां की सुरक्षा व्यवस्था चुनौतीपूर्ण बनी रहती है। ऐसे में उनके सेवा विस्तार को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।