पांवटा साहिब — बीते तकरीबन दो दशको से भारतीय जनता पार्टी के बतौर कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में चौ0 सुखराम मैदान में ठटे हुए है। इस दरम्यान वे विधायक भी रहे मंत्री भी रहे किन्तु खास बात यह भी रही कि वे सत्ता के नशे में नही रहे मंत्री रहते हुए भी लगातार जमीनी स्तर पर लोगो से जुडे रहे और उनकी समस्याओ व विधानसभा क्षेत्र की समस्याओ का निराकरण करने में प्रमुख भूमिका निभाते रहे।
पता चला है कि गत वर्ष 2025 में भी उन्होने सैकडो लोगो को भाजपा की नीतियो से प्रभावित किया और भाजपा की सदस्यता दिलवाई यानि कि लोगो ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। अभी वर्ष 2026 के प्रारम्भिक दौर में भी नधेता गांव में कई परिवारो को भाजपा की सदस्यता दिलवादी गयी। वर्ष 2026 का यह पहला झटका था जो कि सुखराम ने कांग्रेस को दिया।
सुखराम ने बताया कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, विकासपरक नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर यह लोग भाजपा से जुड़े।
इस अवसर पर चतर सिंह, उदय राम, अतर सिंह, दिनेश सिंह और फूला सिंह ने परिवार सहित कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। सभी ने यह सदस्यता पाँवटा साहिब के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की उपस्थिति में ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो गारंटियां की थीं, वे अब तक ज़मीनी स्तर पर पूरी नहीं हो पाई हैं। रोजगार, महंगाई राहत और जनकल्याण से जुड़े वादे केवल घोषणाओं तक सीमित रह गए हैं, जिससे आम जनता में निराशा बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। इसी का परिणाम है कि जनता का भरोसा लगातार भाजपा पर बढ़ रहा है।
सुखराम चौधरी ने भाजपा में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज़ किया जाएगा तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
