पीएनएन ब्रेकिंग — सडक धंसी और मंत्री पहूंचे। पत्रकार चुस्त, प्रशासन सुस्त।

पांवटा साहिब — आज लोनिवि के मंत्री हर दिल अजीज, युवाओ के दिलो की धडकन विक्रमादित्य सिंह का पांवटा प्रवास रहा। उनके आने से पूर्व ही सतौन के समीप कच्ची ढाग के पास सडक धंस गयी। इतने में पांवटा के सक्रिय मीडिया हाउसो ने ब्रेकिंग चलानी शुरू कर दी। हालांकि काफी हो हल्ला मचाने के बावजूद भी प्रशासन के कानो पर जूं तक नही रेगी और प्रशासन सोता रहा और सम्बन्धित विभाग में मुंह छुपाता रहा। अन्ततोगत्वा पत्रकार संजय कंवर ने कमान सम्हाली सर्व प्रथम मौका पर जाकर लाइव वीडियो चलाया और खुद एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाते हुए मौके का फायदा उठाते हुए लोनिवि के मंत्री के संज्ञान में पूरा मामला लाया गया संजय कंवर ने लिखित तौर पर एकज्ञापन भी मंत्री को सौपा।

जो भी हुआ प्राकृतिक आपदा के तहत हिमाचल में होता चला आ रहा है और हो भी रहा है। किन्तु सवाल इस बात का है कि सम्बन्धित विभाग प्रशासन और सरकार को क्या इस बात भी भाननही है कि जितनी बार यह सडक बनी है इतने में थोडी सी रकम और डालकर वहां पुल भी बनाया जा सकता है जो कि एक हिमाचल और सिरमौर के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया दर्शा रहा है।

संजय कंवर ने बताया कि यहां की सडक धंसने से लगभग एक सौ से अधिक पंचायतो के लोगो को परेशानी का सामाना कई बार और बारम्बार करना पड रहा है पहले भी इसी जगह आपदा आई थी किन्तु सरकार और प्रशासन एवं सम्बन्धित विभाग इस मसले पर ठोस कार्यवाही करने में फेल्योर साबित हो रहे है। कह सकते है कि जनता त्रस्त है और प्रशासन मस्त है। यह भी कहावत चरितार्थ होती है कि ” भाड में जाय जनता, जब अपना काम बनता ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *