पांवटा साहिब — बीते दिनो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तकरीबन तीन सौ चीड व खैर के पेडो के अवैध कटान का मामला तूल पकड गया है। इस बाबत पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तौमर ने वाकायदा पत्रकार वार्ता आहूत करते हुए वर्तमान शिलाई के मंत्री को खरी खोटी सुना डाली है। कहा है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अवैध कटान भू माफिया, वन माफिया खनन माफिया की चांदी हो रही है जिन पर मंत्री का विशेष रूप से वरदहस्त है। और यह कहते हुए उन्होने बताया कि अभी हाल ही में शिलाई क्षेत्र में तकरीबन तीन सौ से चार सौ के करीब पडो पर आरी चल गयी है। जो कि निजी मलकियत में है और हैरत की बात तो यह है कि अवैध कटान करने वाला सख्श खुद सोशल मीडिया पर आकर वीडियो में कह कहता दिखाई देरहा है उसने ही पेड काटे है। वह उसकी निजी मलकियत है। बलदेव तौमर ने सवाल खडा किया कि आखिर कार डीएफओ को कितने पेड काटने की अनुमति देने का प्रावधान नियमो और कानून में लिखा हुआ है। वे जनता के सामने आकर जवाब दे उन्होने किसके इशारे पर पच्चीस पेड काटने की अनुमति प्रदान की यह भी सवाल है।
बलदेव तौमर ने कहाकि वे लगातार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के सम्पर्क मे औरआगामी विधानसभा सत्र में यह मामला उठाया जाएगा और सरकार को घेरा जाएगा।
पीएनएन ब्रेकिंग :— अवैध कटान मामला। भाजपा के राडार पर वन विभाग का अधिकारी।— बलदेव तौमर।
