Contact for tution for 9th & 10th. Spl for college student for pol sc. mobile 7831806405
पांवटा साहिब — शहर की पौश कालौनी हिमुडा में बीते रोज बदमाश ने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है। कत्ल के बाद आरोपी मौका—ए—वारदात से फरार हो गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस को हो हल्ला व लडाई झगडे की सूचना मिली कि त्वरित प्रभाव से थाना प्रभारी देवी सिंह मौका—ए—वारदात पर रवाना हुए जहां मौके पर एक प्रवासी मजदूर का शव मिला।
पुलिस ने मामले की संगीनता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए और जिससे हत्या की गयी थी वह साक्ष्य भी कव्जे मे ले लिया है। इतने में पुलिस को चश्मदीद गवाह भी मिल गया जिसने पूरी वारदात को देखा। प्रवासी मजदूर फरार है।
बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूर नव निर्मित मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे। इतने मे किसी बात पर दोनो में झगडा हुआ और दोनो ही प्रवासी शराब के नशे में टल्ली थे। और झगडा हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।