पांवटा साहिब — सेवा ही परमोधर्म इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। सिरमौर ट्रक आपरेटर्स यूनियन के प्रधान जसमेर सिंह उर्फ भूरा ने। आज दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर प्रधान यूनियन ने आपातकालीन एम्बुलेन्स सेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर दिया। इस पुनीत कार्य से आपरेटर्स के मुखारबिन्दु पर खुशी की लहरे देखी जा सकती थी। भूरा ने सर्व प्रथम दुर्गाष्टमी पर दरबार में जाकर पूजा अर्चना की इससे पूर्व गुरूद्वारा श्री पावटा साहिब में रोजमर्रा की भांति सेवा की और दोपहर तकरीबन एक बजे यूनियन में रोजमर्रा के कार्यो से निवृत होकर विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल समर्पित कर हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर दिया।
जसमेर सिंह भूरा,शमशेर कासमी,देवेन्द्र सिंह पप्पी, राकेश चौधरी,विजय शर्मा, सरदार अजीत सिंह उर्फ हैप्पी आदि आदि ने बताया कि एम्बुलेन्स सेवा लोगो की सुविधा के लिये आधुनिक सुविधाओ से सुसज्जित कर दिया गया है जिसमें एक आपातकालीन मरीज को किसी भी स्थिति से निपटने के लिये समस्त सुविधाए उपलव्ध करवाई गयी है। ताकि नर सेवा नारायण सेवा की कहावत को चरितार्थ किया जा सके।
इस मौके पर एक आपातकालीन फोन नम्बर भी जारी कर दिया गया है जो कि एम्बुलेन्स पर दर्ज है साथ ही आमजन की सुविधा के लिये यहां भी जारी किया जा रहा है।
